छत्तीसगढ़
क्राइम ब्रांच का निलंबित आरक्षक बर्खास्त, कार से 2 लाख चोरी करने के मामले में बड़ा एक्शन
jantaserishta.com
31 Oct 2025 10:44 AM IST

x
रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह का एक्शन.
रायपुर: दुर्ग के एक कारोबारी की कार से आरक्षक के 2 लाख रुपए चोरी के मामले में रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने क्राइम ब्रांच के निलंबित आरक्षक प्रशांत शुक्ला को बर्खास्त कर दिया गया है। शेष 5 पर कार्रवाई लंबित है।
एसएसपी ने खुद इसकी पुष्टि की है। गुरुवार रात करीब 10 बजे आईजी अमरेश मिश्रा की बैठक के बाद इस संबंध में आदेश निकाला गया है। बता दें कि 18 अक्टूबर की रात हवाले की रकम की डिलीवरी की सूचना पर आरक्षक प्रशांत शुक्ला सहित आधा दर्जन रायपुर पुलिस के जवान एक कार का पीछा करते हुए दुर्ग पहुंच गए थे। वहां कारोबारी मयंक गोस्वामी जब अब अपने घर के पास रुके तो रायपुर पुलिस की टीम मयंक को कार से बाहर निकाल कर पूछताछ करने लगी।
इस दौरान रायपुर पुलिस के आरक्षक रहे प्रशांत शुक्ला ने कार की तलाशी ली और उसमें से 2 लाख रुपए निकाल लिए और रख लिए। कारोबारी मयंक से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। मयंक ने जब कार में 2 लाख रुपए रकम ढूंढी तो वह नहीं मिली। इसके बाद घर की सीसीटीवी चेक की, तो उसमें प्रशांत वह रकम निकालते नजर आया।
इसके बाद कारोबारी ने 19 अक्टूबर को दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल से शिकायत की। उन्होंने इसका प्रतिवेदन एसएसपी लाल उमेद सिंह को भेजा था। जिसके आधार पर आरक्षक प्रशांत अग्रवाल को सस्पेंड कर दिया था। और मामले की जांच सीएसपी से कराई। करीब हफ्ते भर जांच के बाद एसएसपी ने प्रशांत शुक्ला को बर्खास्त कर दिया।
Tagsआरक्षक प्रशांत शुक्लाप्रशांत शुक्लारायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंहConstable Prashant ShuklaPrashant ShuklaRaipur SSP Dr. Lal Umed Singh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





