छत्तीसगढ़

दूध वाले संग पत्नी का अफेयर होने का शक, पति ने किया प्राणघातक हमला

Nil dhankar
20 April 2025 3:15 PM IST
दूध वाले संग पत्नी का अफेयर होने का शक, पति ने किया प्राणघातक हमला
x
छग

बिलासपुर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में मोहम्मद मोबिन नाम के व्यक्ति ने ग्राम पिरैया निवासी जयपाल साहू पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने चॉपर से जयपाल साहू के सिर पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जयपाल साहू दूध बेचने का काम करता है। मोहम्मद मोबिन को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके कारण उसकी पत्नी करीब डेढ़ महीने पहले घर छोड़कर चली गई थी। इसी शक के चलते आज मोहम्मद मोबिन ने जयपाल साहू पर हमला किया। जयपाल को घायल करने के बाद मोबिन अपनी पत्नी पर भी हमला करने के इरादे से तिफरा स्थित उसके घर की ओर गया, लेकिन वह उसमें सफल नहीं हो सका। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद मोबिन को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना की जानकारी मिलने पर थाना सिविल लाइन में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Next Story