छत्तीसगढ़

महिला पर देह व्यापार करने का शक, तैश में आकर पति और दामाद ने पीटा

Admin2
6 Jun 2021 9:42 AM GMT
महिला पर देह व्यापार करने का शक, तैश में आकर पति और दामाद ने पीटा
x
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़। बिलासपुर जिले के सकरी क्षेत्र में पति और दामाद ने महिला पर देह व्यापार का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी। मारपीट से आहत महिला ने इसकी जानकारी देकर बेटे को बुलाया। इसके बाद दोनों ने बेटे की भी पिटाई करते हुए उसकी बाइक में तोड़फोड़ की। पीड़ित महिला की शिकायत पर सकरी पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

सकरी थाना क्षेत्र के उसलापुर में रहने वाली महिला घरेलू सहायिका का काम करती है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति निजी संस्थान में चौकीदार है। उनके साथ उनकी बेटी और दामाद भी रहते हैं। वह काम से लौटी थी। इस दौरान उसके पति ने देह व्यापार का आरोप लगाते हुए मारपीट कर दी। इस दौरान उसका दामाद भी मारपीट करने लगा। मारपीट की जानकारी महिला ने अपने बेटे को दी। इस पर उनका बेटा वहां पहुंचा। महिला के पति और दामाद ने मिलकर महिला के बेटे की भी पिटाई कर दी। साथ ही उसकी बाइक में भी तोड़फोड़ भी कर दी।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह घरों में काम कर अपने परिवार की मदद करती है। इसके बाद भी उनका पति और दामाद आए दिन आरोप लगाते हैं। साथ ही पति मारपीट करता था। दामाद ने भी मारपीट कर दी। इसके बाद उसने अपने बेटे को इसकी जानकारी दी। इस पर बेटे ने घर आकर दोनों को समझाइश दी। इस पर दोनों ने मिलकर उसकी भी पिटाई कर दी। मारपीट से दहशत में आए बेटे के साथ महिला ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है।

Next Story