छत्तीसगढ़

श्मशान घाट में छुप रहा था संदिग्ध, धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार

Nilmani Pal
28 Nov 2025 4:56 PM IST
श्मशान घाट में छुप रहा था संदिग्ध,  धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार
x

रायपुर। धारदार चाकू के साथ आरोपी विनोद राणा उर्फ बठुआ गिरफ्तार किया गया है, 28.11.2025 को थाना कबीर नगर पुलिस द्वारा टाउन पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग किया जा रहा था इसी दरम्यान बाल्मीकि नगर श्मशान घाट के पास एक व्यक्ति संदिग्ध दिखा जो पुलिस को देखकर छिप रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया चेक करने पर अपने पास एक लोहे का धारदार चाकू छुपाकर रखे मिला

जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम विनोद राणा उर्फ बठुवा पिता सोम बहादुर राणा उम्र 21 वर्ष निवासी गार्डन के पास लंबा ब्लॉक बाल्मीकि नगर थाना कबीर नगर रायपुर का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 248/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

नाम आरोपी

विनोद राणा उर्फ बठुवा पिता सोम बहादुर राणा उम्र 21 वर्ष निवासी गार्डन के पास लंबा ब्लॉक बाल्मीकि नगर थाना कबीर नगर रायपुर

Next Story
null