छत्तीसगढ़

खमतराई में निगरानी बदमाश गिरफ्तार

Nilmani Pal
23 Feb 2025 4:24 PM IST
खमतराई में निगरानी बदमाश गिरफ्तार
x

रायपुर। खमतराई में निगरानी बदमाश गिरफ्तार हो गया हैपुलिस टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि रिंग रोड नंबर 02 शराब दुकान के पास में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है कि मुखबीर के बताये स्थान पर दबिश देकर मुखबिर के बताए हुलिए के व्यक्ति को पकड़ा गया जो थाना खमतराई के निगरानी बदमाश राकेश ठाकुर पिता राम अवतार ठाकुर उम्र 19 वर्ष निवासी न्यू गोंदवारा दुर्गा पेट्रोल पंप के पीछे खमतराई होना पाया गया

आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी में 86 पौव्वा देशी मदिरा मसाला कीमती 9460/ रू जप्त कर, थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 187/25 धारा 34 (2).59(क) आबकरी एक्ट पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

नाम आरोपी- निगरानी बदमाश राकेश ठाकुर पिता राम अवतार ठाकुर उम्र 19 वर्ष निवासी न्यू गोंदवारा दुर्गा पेट्रोल पंप के पीछे खमतराई

Next Story