छत्तीसगढ़

मोहला-मानपुर निवासी नक्सली का सरेंडर

Nilmani Pal
15 April 2025 2:21 PM IST
मोहला-मानपुर निवासी नक्सली का सरेंडर
x

राजनांदगांव। मोहला-मानपुर जिले में एक 5 लाख के ईनामी नक्सली ने मुख्यधारा में वापसी करते आत्मसमर्पण किया है। मंगलवार को हथियार छोडक़र मुख्यधारा में लौटे नक्सली को पुलिस ने मीडिया के समक्ष पेश किया।

नक्सली मोहला-मानपुर जिले का रहने वाला है। रेंज आईजी दीपक झा ने वामपंथियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। मिली जानकारी के मुताबिक मोहला-मानपुर जिले के ग्राम मुंजाल (कोपाटोला) का रहने वाला रूपेश मंडावी उर्फ सुखदेव (34 वर्ष) ने पुलिस के सामने आज समर्पण किया। रूपेश पर 5 लाख रुपए का ईनाम था।

वह साल 2012 में नक्सल संगठन में भर्ती हुआ था। 2012 से 2019 तक राजनांदगांव-कांकेर बार्डर डिवीजन के सचिव विजय रेड्डी का वह गार्ड था। 2021 में उसे कोतरी एरिया कमेटी में बतौर एसीएम पदोन्नत किया गया था। साल 2023 में उसे इसी दलम का डिप्टी कमांडर का प्रभार भी मिला।

Next Story