छत्तीसगढ़
सर्वाधिक रकबा समर्पण कराने वाले जिलों में सरगुजा प्रदेश में अव्वल
Shantanu Roy
13 Jan 2023 6:08 PM GMT

x
छग
अम्बिकापुर। समर्थन मूल्य में धान बेचने के लिए पंजीकृत किसानों से सर्वाधिक रकबा समर्पण कराने में सरगुजा जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है। अब तक 22 हजार 379 किसानों से 1906 हेक्टेयर रकबा समर्पण कराया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी 25 जनवरी तक जिले में धान खरीदी पूरी हो जाएगी। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में समर्थन मूल्य में धान खरीदी सुचारू रुप से संचालित है। पारदर्शी व सुव्यस्थित खरीदी के लिए सभी 47 उपार्जन केन्द्रों में एक-एक नोडल अधिकारी बनाये गए है जो प्रतिदिन की खरीदी व अन्य गतिविधियों पर नजर रख रहे है। अब तक 1 लाख 84 हजार 3276 मीट्रिक टन धान की खरीदी कर लिया गया है जो अनुमानित लक्ष्य का 75 प्रतिशत है।
Next Story