छत्तीसगढ़
सरगुजा: रेंज स्तरीय रेलवे सुरक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक, सुरक्षा बढ़ाने पर जोर
Shantanu Roy
19 Sept 2025 11:07 PM IST

x
छग
Surguja. सरगुजा। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, दीपक कुमार झा के नेतृत्व में आज अंबिकापुर स्थित पुलिस कोआर्डिनेशन सेंटर (सरगुजा भवन) में रेंज स्तरीय रेलवे सुरक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से सरगुजा रेंज अंतर्गत आने वाले जिलों – सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी और भरतपुर – के पुलिस अधीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य रेलवे सुरक्षा को और मजबूत बनाना, नशीले पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर निगरानी बढ़ाना और सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा ने रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों से रेलवे स्टेशनों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में एफआरएस तकनीकी से जुड़े कैमरों में अपराधियों की फोटो डेटा अपलोड करने की प्रक्रिया, संदिग्ध व्यक्तियों की लोकेशन ट्रैकिंग और अपराधियों की पहचान करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कैमरों के माध्यम से जुटाई गई जानकारी का उपयोग कर संबंधित जिला पुलिस इकाइयों के सहयोग से अपराधियों पर त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में विशेष रूप से मादक पदार्थों की तस्करी पर ध्यान केंद्रित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि ज्यादातर तस्कर ट्रेनों के माध्यम से बैग, सूटकेस आदि में गांजा, नशीली दवाइयां और इंजेक्शन लेकर सप्लाई करते हैं। ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और संयुक्त कार्रवाई अत्यंत जरूरी है। इसके लिए रेलवे स्टेशनों पर नियमित निगरानी, संदिग्ध यात्रियों की पहचान और सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा, बैठक में अराजक तत्वों और असामाजिक गतिविधियों पर भी जोर दिया गया। विशेष रूप से चलती ट्रेनों पर पत्थर फेंकने वाले, स्टेशन पर चोरी करने वाले या ट्रांसजेंडर द्वारा यात्रियों को परेशान करने वाले व्यक्तियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुलिस महानिरीक्षक ने रेलवे स्टेशनों पर असामाजिक तत्वों के जमावड़ों पर अंकुश लगाने के लिए आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस को सक्रिय और संयुक्त टीम बनाकर गश्त करने के निर्देश दिए। बैठक में लावारिस बच्चों और झुमंतु बच्चों की सुरक्षा पर भी चर्चा हुई। रेलवे स्टेशनों पर घूम रहे ऐसे बच्चों को चाइल्ड लाइन के माध्यम से सुरक्षित किया जाए। इसके अलावा, अवैध कबाड़ और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के लिए जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस के बीच समय-समय पर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।
इस समीक्षा बैठक में शामिल वरिष्ठ अधिकारियों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशांत ठाकुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुर्रे, पुलिस अधीक्षक मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर चंद्रमोहन सिंह, रेलवे सुरक्षा बल अधिकारी अंबिकापुर निरीक्षक सुनीता मिंज, रेलवे सुरक्षा बल अधिकारी मनेंद्रगढ़ निरीक्षक भारत कुमार चौधरी और कार्यालय के विशेष शाखा प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा शामिल थे। बैठक के अंत में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज ने रेलवे सुरक्षा को प्रभावी बनाने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने और रेलवे स्टेशनों पर सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस के बीच समान प्रयासों और समन्वय की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





