समिति प्रबंधकों को सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा की दो टूक, अमानक धान की खरीदी किए जाने पर समिति प्रबंधकों पर होगी सख्त कार्यवाही

सरगुजा: धान खरीदी के अंतिम दिनों में धान की खरीदी बेहतर तरीके से हो सके इसे लेकर सरगुज़ा जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है यही कारण है कि सरगुज़ा कलेक्टर संजीव कुमार झा खुद समिति केंद्रों में औचक निरीक्षण कर धान खरीदी का जायजा ले रहे है. कलेक्टर के साथ तमाम प्रशासनिक अमला इसी कवायद में जुटा है कि सही किसान धान बेचने से वंचित न हो साथ ही बिचौलिये और कोचियों का धान समितियो मे न खपाया जा सके, इसी क्रम में आज सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह ने लखनपुर विकासखण्ड के उपार्जन केंद्र जमगला और निम्हा का निरीक्षण किया। जमगला उपार्जन केंद्र में एक किसान द्वारा 100 बोरी पुराण धान बेचने लाया था वही निम्हा उपार्जन केंद्र में एक किसान द्वारा दूसरे जिले का 100 बोरी धान लाया था जिसे कलेक्टर ने जब्त करने के निर्देश तहसीलदार को दिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





