छत्तीसगढ़

मोदी सरकार में सर्जिकल और एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान की गीदड़भभकियां हुई बंद : सीएम विष्णु देव साय

Nilmani Pal
26 April 2024 12:17 PM GMT
मोदी सरकार में सर्जिकल और एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान की गीदड़भभकियां हुई बंद : सीएम विष्णु देव साय
x

रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने कहा, पहले की सरकार करती थी शांति वार्ता, मोदी सरकार में सर्जिकल और एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान की गीदड़भभकियां हुई बंद। वही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सांय-सांय का अर्थ बताया और कहा, आने वाले समय में हमारी सरकार बाकी बचे सभी कामों को भी सांय-सांय पूरा करने वाली है।


मोदी की एक और गारंटी पूरी हुई

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में प्रदेश में पीएससी घोटाला हुआ। जिसकी जांच भाजपा सरकार बनने पर सीबीआई से कराने का वादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही हमने पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी और अब बड़े हर्ष का विषय है कि मोदी सरकार ने जांच की अनुमति भी दे दी है। अब हमारे बेटे-बेटियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने नहीं बख्शे जाएंगे, उसकी जगह जेल होगी। इस प्रकार मोदी की एक और गारंटी पूरी हो गई है।

घोटालेबाज थी भूपेश सरकार

कांग्रेस और भूपेश बघेल को घेरते हुए श्री साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। कांग्रेस ने शराब, कोयला, रेत, सरकारी जमीन, डीएमएफ की राशि सब में घोटाला किया। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। तभी तो छत्तीसगढ़ की जनता ने 2023 में कांग्रेस को सरकार से आउट कर दिया। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआ का लत लगा दिया। महादेव सट्टा एप निर्बाध रूप से चले इसके लिए 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर लगा, एफआईआर भी दर्ज हुआ। जो छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। जेल में चक्की पीस रहे हैं। जमीन पर सो रहे हैं, मच्छर काटने से परेशान हैं। छः महीने से एक साल हो गए उनका जमानत नहीं हो रहा है। आज भी कई भ्रष्ट अधिकारी जेल गए हैं। ये सब उनके किये की सजा उनको मिल रही है। कांग्रेस को फिर से सबक सिखाना है। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस को जीरो में आउट करना है।

Next Story