छत्तीसगढ़
निगम ने की बड़ी कार्रवाई, 3 दुकानों से साढ़े 4 किलो प्रतिबंधित चाइनीज मांझा किया जब्त
Shantanu Roy
27 Dec 2025 10:01 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री पर सख्ती करते हुए नगर निगम रायपुर जोन-4 और छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान सदर बाजार, बूढ़ातालाब और गोलबाजार क्षेत्र की 4 पतंग दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें 3 दुकानों से कुल साढ़े 4 किलो प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद कर तत्काल जब्त किया गया। यह कार्रवाई रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार की गई। संयुक्त टीम में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय और रायपुर नगर पालिक निगम जोन-4 के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
नगर निगम जोन-4 के जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के मार्गदर्शन में उप अभियंता हिमांशु चंद्राकर सहित निगम अमले ने क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। औचक निरीक्षण के दौरान बूढ़ातालाब स्थित सिटी पतंग भंडार से 2 किलो, मोती पतंग भंडार से 1 किलो और सदर बाजार स्थित संजय पतंग भंडार से 1.5 किलो प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया गया। तीनों दुकानों से कुल 4.5 किलो मांझा जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।इसके अलावा गोलबाजार स्थित संगम काइट सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई फायरमैन ग्रेड-2 जितेंद्र यादव, अनिल मांडगे और सुपरवाइजर सुनील क्षत्री की उपस्थिति में की गई। निरीक्षण के दौरान दुकान संचालकों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा पाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि चाइनीज मांझा न केवल पर्यावरण के लिए घातक है, बल्कि इससे पक्षियों और आम नागरिकों को गंभीर चोटें लगने की घटनाएं सामने आती रही हैं। इसी को देखते हुए शासन द्वारा इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद कुछ दुकानदार चोरी-छिपे इसकी बिक्री कर रहे हैं, जिस पर अब लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम और पर्यावरण संरक्षण मंडल की संयुक्त टीम ने यह भी स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रतिबंधित चाइनीज मांझा का उपयोग न करें और यदि कहीं इसकी बिक्री की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को जानकारी दें। इस कार्रवाई से शहर में अवैध रूप से चाइनीज मांझा बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन का कहना है कि लोगों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





