छत्तीसगढ़
सूरजपुर पुलिस की नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी से जिलवासियों में जागरूकता बढ़ी
Shantanu Roy
1 Dec 2025 11:52 PM IST

x
छग
Surajpur. सूरजपुर। डीआईजी और एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी में जिलेवासियों को नए कानूनों की जानकारी प्राप्त हो रही है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में आमजनता, व्यापारी वर्ग, अधिवक्ता और स्कूली बच्चे प्रदर्शनी में आते हैं और कानून की धाराओं व प्रावधानों को समझकर अपनी जानकारी बढ़ा रहे हैं। 1 नवम्बर 2025 को डीआईजी और एसएसपी ने प्रदर्शनी का जायजा लिया और तैनात पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजनता और स्कूली बच्चों को नए कानूनों की जानकारी दें और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करें।
संयुक्त जिला कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 और अरुणोदय की शिक्षिका संगीता सोनी ने कहा कि प्रदर्शनी सराहनीय है और इससे तीन नए कानूनों की धाराओं के बारे में जानकारी मिली। यह अवसर जिलेवासियों के लिए कानूनों को जानने और समझने का महत्वपूर्ण माध्यम साबित हो रहा है। नगर के व्यापारी विकास अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शनी समाज को नए कानूनों की जानकारी देने और सजग रखने में मददगार है। उन्होंने कहा कि डिजिटल साक्ष्य को मान्यता और ई-समंस का प्रावधान इस कानून को और प्रभावी बनाते हैं। इससे न्यायालय और पुलिस का कार्य तेजी से होगा।
साधुराम विद्यामंदिर के उप प्रचार्य दीन दयाल तिवारी ने बताया कि बच्चों को नए कानूनों से अवगत कराने के लिए विद्यालय के भ्रमण का आयोजन किया गया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा बच्चों को कानून की धाराओं और प्रावधानों से परिचित कराया जा रहा है। आटो चालक इमरान ने कहा कि प्रदर्शनी देखकर नए कानून के बदलावों को समझने का अवसर मिला और वे इसे अपने परिवार व अन्य आटो चालकों के साथ साझा करेंगे। सहायक ग्रेड 2 अभिनव दुबे ने बताया कि प्रदर्शनी में महिला सुरक्षा, पुलिस सहायता एप और आपातकालीन पुलिस सेवाओं के नंबरों की जानकारी भी दी जा रही है, जो आमजनता और स्कूली बच्चों के लिए अत्यंत उपयोगी है।
टैक्सी चालक अशोक जायसवाल ने कहा कि प्रदर्शनी से वाहन चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना है और एक्सीडेंट से संबंधित धाराओं की जानकारी मिली। व्यापारी दीपक गुप्ता ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन आमजनता और व्यापारियों को नए कानूनों के प्रति जागरूक कर रहा है। समाजसेवी रामबिलास मित्तल ने बताया कि पहली बार जिले में आयोजित इस प्रदर्शनी से न्याय व्यवस्था और कानून के महत्व को समझने का मौका मिला है। इस प्रकार सूरजपुर पुलिस की नई प्रदर्शनी सभी वर्गों के लिए लाभकारी साबित हो रही है और नए आपराधिक कानूनों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ा रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





