छत्तीसगढ़

सूरजपुर : नवोदय विद्यालय के बच्चों को हुआ निःशुल्क चश्मा वितरण

Nil dhankar
8 March 2022 5:49 PM IST
सूरजपुर : नवोदय विद्यालय के बच्चों को हुआ निःशुल्क चश्मा वितरण
x

सूरजपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह व जिला सीईओ राहुल देव के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय के समीप स्थित जवाहरलाल नवोदय विद्यालय बसदेई में आज बाल नेत्र सुरक्षा के तहत किए गए जांच का चस्मा वितरण किया गया। इस अवसर पर शुभारंभ जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थित में करते हुए विद्यालय के 11 शालेय छात्रों का चस्मा वितरण किया गया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसदेई के नेत्र चिकित्सा सहायक अधिकारी मारूतीनंदन चक्रधारी के द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया था जिसके उपरांत दृष्टि दोष पाए गए 11 बच्चों को निःशुल्क चश्मा जनप्रतिनिधि श्री संदीप सिंह बीडीसी के हाथों से प्रदान किए गए। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य श्री कंवर सर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसदेई डॉ. राहुल तिवारी, डॉ. मुकेश गुप्ता एम.एल.टी. श्री दिनेश रजवाड़े व स्कूल के स्टाफ ने कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Next Story