छत्तीसगढ़

सूरजपुर दोहरे हत्याकांड: मुख्यमंत्री साय ने दी प्रधान आरक्षक के परिवार को 20 लाख की आर्थिक सहायता

Shantanu Roy
10 July 2025 8:41 PM IST
सूरजपुर दोहरे हत्याकांड: मुख्यमंत्री साय ने दी प्रधान आरक्षक के परिवार को 20 लाख की आर्थिक सहायता
x
छग
Raipur. रायपुर। सूरजपुर जिले में हाल ही में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद राज्य सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित प्रधान आरक्षक मोहम्मद तालिब के परिजनों को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह सहायता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा मानवीय दृष्टिकोण से दी गई है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आभार जताते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री द्वारा पीड़ित परिवार की पीड़ा को समझते हुए जो सहायता दी गई है, वह न केवल उनके लिए एक राहत है, बल्कि सरकार की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।”


मंत्री जायसवाल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह कदम न्याय, करुणा और सहानुभूति की मिसाल है। इससे न केवल पीड़ित परिवार को नई आशा और संबल मिलेगा, बल्कि समाज में यह संदेश भी जाएगा कि छत्तीसगढ़ सरकार अपने नागरिकों के साथ हर हाल में खड़ी है। स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार न्याय दिलाने और दोषियों को सजा दिलवाने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी।
Tagsसूरजपुर दोहरा हत्याकांडमुख्यमंत्री आर्थिक सहायतामोहम्मद तालिब परिवार सहायता राशिविष्णुदेव साय सुशासनछत्तीसगढ़ मानवता पहलShyam Bihari Jaiswal StatementSurajpur Police Constable MurderCM Vishnudev Sai Relief PackageCG News July 2025छत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story