छत्तीसगढ़

सूरजपुर : राज्योत्सव में सांस्कृतिक नृतक दलों का हुआ प्रतियोगिता

Nil dhankar
2 Nov 2021 3:51 PM IST
सूरजपुर : राज्योत्सव में सांस्कृतिक नृतक दलों का हुआ प्रतियोगिता
x

सूरजपुर। राज्योत्सव कार्यक्रम में आज विभिन्न दलों द्वारा नृत्य कर अपनी अपनी प्रस्तुति बिखेर कर जजों व दर्शकों का मन मोह लिया राज्योत्सव कार्यक्रम के प्रथम पंक्ति में आज नृतक दलों द्वारा प्रस्तुति समलाई पार्टी शैला कर्मा प्रेमनगर विकास खंड, सरस्वती सुआ नृत्य शैला, बम भोले शैला केवरा, जय बूढ़ादेव कोटिया, प्राची महिला सुआ नृत्य भकुरा, समयोग महिला सुआ नृत्य कला संस्कृति लोक कला मंडली बसदेई, जय समलेश्वरी लोक कला मंडली, सरगुजा छत्तीसगढ़ लोक नृत्य, छत्तीसगढ़ सैला, सदाबहार कर्मा, आदिवासी लोक कला संगम सैला नृत्य, करमू एंड साथी, नानू दुर्गा दल कर्मा सैला नृत्य, महादेव निहाल साय के साथ यहां नृत्य दलों की स्टेडियम ग्राउंड मैं प्रतियोगिता की गई जिसमें जजों के द्वारा प्रस्तुति को प्रथम द्वितीय तृतीय का स्थान दिया गया। वहीं राजस्व में कला बिगड़ती यह विभिन्न विकास खंडों की प्रस्तुति दिए गए कलाकारों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमे प्रथम सदाबहार करमा नृत्य दल पण्डरी रामानुजनगर, द्वितीय आदिवासी लोक कला संगम कृष्णपुर, तृतीय शैला संस्कृति लोक कला मंडली बसदेई को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

इस दौरान राज्योत्सव कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी मरावी,उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य लवकेश पैकरा, बिहारी लाल कुलदीप, गीता सत्य नारायण जयसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, महेश्वर पैकरा, जनपद अध्यक्ष सूरजपुर जगलाल सिंह,जनपद अध्यक्ष ओड़गी मनिहारी लाल पैकरा,अध्यक्ष सिंगरों बाई, जगतलाल आयाम, नपा अध्यक्ष भटगांव सूरज गुप्ता, नपा अध्यक्ष जरही बीजू दासन, कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ राहूल देव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Story