छत्तीसगढ़
सूरजपुर कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन सह जनसंवाद कक्ष में ग्रामीणों की समस्याएँ
Nil dhankar
21 March 2022 2:30 PM IST

x
सूरजपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज जिला कलेक्टोरेट में स्थित जनदर्शन सह जन संवाद कक्ष में विभिन्न मांगो एवं समस्याओं को लेकर जनसंवाद कक्ष में पहुंचे ग्रामीणों जनो की आवेदनों में 5 वर्ष पूर्व मनरेगा अंतर्गत खोदे गए अधूरे कुआं निर्माण कार्य को पूर्ण करने, अतिक्रमण संबंधी, अवैध धान, खाद पंजीयन के प्राप्त आवेदन का अवलोकन किया। उन्होंने भैयाथान ब्लॉक के ग्राम अनरोखा ग्राम में 5 वर्ष पूर्व मनरेगा के तहत बनाए जा रहे अधूरे कुआं निर्माण कार्य को आवश्यक जांच कर कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश मनरेगा अधिकारी को दिए। राजस्व के अंतर्गत आने वाले जमीन विवाद, अतिक्रमण के आवेदन प्राप्त हुए का नियमानुसार कार्रवाई कर निराकरण करने के निर्देश दिए।
Next Story





