छत्तीसगढ़
रायपुर आ रहे सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा
Nilmani Pal
3 Jun 2023 12:31 PM IST

x
रायपुर। उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आएंगे। अधिवक्ता संघ रायपुर के आमंत्रण पर वे रायपुर आ रहे हैं। रायपुर अधिवक्ता संघ ने उनके आगमन को लेकर जिला न्यायालय परिसर रायपुर में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया है।
बता दें कि न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा छत्तीसगढ़ के प्रथम निवासी हैं जो इस सर्वोच्च पद पर सुशोभित कर रहे हैं।अधिवक्ता संघ रायपुर के अनुसार, यह अत्यंत गर्व की बात है। आज होने वाले उनके आगमन और सम्मान कार्यक्रम में रायपुर अधिवक्ता संघ के सभी सदस्य शामिल रहेंगे। कोर्ट परिसर में आज दोपहर 2 बजे कक्ष क्रमांक 210 न्यायालय परिसर पर उनकी अगुवानी और सम्मान का कार्यक्रम होगा। अधिवक्ता संघ रायपुर के सचिव ने सभी सदस्यों से आयोजन में शिरकत करने की अपील की है।
Next Story





