छत्तीसगढ़

अच्छी बारिश के लिए आस्था का सहारा, यहां भीमसेन पत्थर को देव मानते है ग्रामीण

Nilmani Pal
23 Aug 2023 4:43 AM GMT
अच्छी बारिश के लिए आस्था का सहारा, यहां भीमसेन पत्थर को देव मानते है ग्रामीण
x

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में इस साल मानसून अच्छी बारिश नहीं हुई है। ऐसे में किसान भी काफी परेशान हैं। गांवों में सूखे की स्थिति नजर आने लगी है साथ किसानों को फसल की चिंता सताने लगी है। इसके लिए ग्रामीणों ने जिले में अच्छी बारिश के लिए अब आस्था का सहारा लिया है।

बता दें कि मानसून के सीजन में एक तरफ जहां बारिश ने तबाही मचाई है कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हुए। कई गांव, घर जलमग्न हुए तो वहीं दंतेवाड़ा जिले में अब तक बारिश नहीं हुई है। इस वजह से ग्रामिणों को अपने फसलों के साथ ही जीवन यापन की भी चिंता सताने लगी हैं। जिसके लिए ग्रामीणों ने इंद्रदेव को मनाने के लिए लगभग 85 गांव के हजारों लोगों ने उदेला की पहाड़ी पर देव भीमसेन के पत्थर को हिलाया है। इसके साथ ही ढोल-नगाड़े के साथ पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना भी की गई।

दंतेवाड़ा गांव में भीमसेन पत्थर है जिसे देव के रूप में लोग पूजते हैं। इस पत्थर से सैकड़ों गांव के हजारों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। ग्रामीणों ने एक बार फिर करीब 52 साल पुरानी परंपरा को निभाई है। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से इंद्रदेव खुश होते हैं और बारिश अच्छी होती है।

Next Story