छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ को रेमडेसीवीर इंजेक्शन की आपूर्ति निरंतर जारी, कल 9100 इंजेक्शन अस्पतालों को दिए गए, आज और आएंगे
jantaserishta.com
13 April 2021 12:46 PM IST

x
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल के बाद राज्य को रेमडेसीवीर इंजेक्शन की आपूर्ति निरंतर जारी।
कल राज्य को मिले 9100 रेमडेसीवीर इंजेक्शन का अस्पतालों में वितरण
आज और इंजेक्शन आयेंगे।
रायपुर:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल के बाद राज्य में रेमडेसीवीर इंजेक्शन की आपूर्ति निरंतर जारी हैं । खाद्य और औषधि प्रशासन तथा जिला प्रशासन के समन्वय से राज्य के विभिन्न जिलों और अस्पतालों में आवश्यकतानुसार इंजेक्शन की आपूर्ति की जा रही हैं । कल राज्य को मिले 9100 रेमडेसीवीर इंजेक्शन का अस्पतालों में वितरण कर दिया गया हैं । राज्य को आज और इंजेक्शन की आपूर्ति होगी ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य सरकार ने अखिल भारतीय सेवाओं के दो वरिष्ठ अधिकारियों प्रबंध संचालक छ. ग. राज्य सड़क विकास निगम और कृषि विभाग के संयुक्त सचिव भोसकर विलास संदीपन को दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुंबई और छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक अरूण प्रसाद को हैदराबाद में तैनात किया हैं । इससे निरंतर आपूर्ति में मदद मिल रही हैं ।
खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि राज्य में कल सन फार्मा द्वारा 4600 , ज़ायडस कैडिला के 1600 , मायलॉन के 2600 की आपूर्ति वेयर हाउस को और 300 इंजेक्शन की आपूर्ति निजी अस्पतालों के लिए की हैं । आपूर्ति का यह क्रम बना रहेगा ।
TagsRemadesiveer InjectionRemadesiveer Injection in ChhattisgarhChief Minister Bhupesh BaghelBhupesh Baghel
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





