छत्तीसगढ़

208 पदों पर शिक्षकों की पूरक चयन सूची जारी, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश

Nil dhankar
7 Sept 2021 7:17 PM IST
208 पदों पर शिक्षकों की पूरक चयन सूची जारी, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है। 31 अगस्त तक शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण करने का आदेश राज्य सरकार ने दिया था। शिक्षक भर्ती के लिए तय तारीख के बाद भी रिक्त रहे पदों पर पूरक चयन सूची राज्य सरकार ने जारी कर दी है। कुल 208 पदों पर रिक्तियां जारी की गयी है। लिस्ट में ज्यादातर पद साइंस के हैं, वहीं वाणिज्य पदों पर भी चयनसूची जारी की गयी है। जीव विज्ञान ई संवर्ग – 18, जीव विज्ञान टी संवर्ग – 33, रसायन विज्ञान ई संवर्ग – 15, व्याख्यता रसायन टी संवर्ग – 15, व्याख्याता वाणिज्य टी संवर्ग – 6, व्याख्याता वाणिज्य ई संवर्ग – 17, व्याख्याता अंग्रंजी टी संवर्ग 20, व्याख्याता अंग्रेजी ई संवर्ग 11, व्याख्याता गणित ई संवर्ग 17. व्याख्याता गणित टी संवर्ग 24 पद, व्याख्याता भौतिक ई संवर्ग 16 पद, व्याख्याता भौतिक टी संवर्ग 16 पदों पर चयन सूची जारी की गयी है।
















Next Story