छत्तीसगढ़

पर्यवेक्षक निलंबित, कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप

Nil dhankar
26 July 2022 5:28 PM IST
पर्यवेक्षक निलंबित, कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप
x

दंतेवाड़ा। कल्पना रथ पर्यवेक्षक, एकीकृत बाल विकास परियोजना बचेली, एवं वर्तमान में प्रभारी अधीक्षिका नारी निकेतन ( प्रशासनिक प्रभार) जिला दन्तेवाड़ा के विरुद्ध कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने के फलस्वरूप कलेक्टर दंतेवाड़ा द्बारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

नारी निकेतन के सुचारू संचालन हेतु उषा सिंह, पर्यवेक्षक दन्तेवाड़ा को आगामी आदेश पर्यन्त अधीक्षिका नारी निकेतन दन्तेवाड़ा का अतिरिक्त (प्रशासनिक प्रभार) सौंपा गया है। निलंबन अवधि में श्रीमती कल्पना रथ का मुख्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना दन्तेवाड़ा, जिला दन्तेवाड़ा निर्धारित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Next Story