छत्तीसगढ़

बिलासपुर में फिर सुहाने लगी धूप,रात में बढ़ी ठंड

Kajal Dubey
19 Dec 2022 2:17 AM GMT
बिलासपुर में फिर सुहाने लगी धूप,रात में बढ़ी ठंड
x
बिलासपुर: शहर में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। रविवार की सर्द हवाएं चलीं। जिससे सोमवार सुबह से ही लोग धूप सेंकने के लिए घर से बाहर निकल आए हैं। एक सप्ताह बाद फिर धूप खिली है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के मुताबिक अभी सर्दी और बढ़ेगी।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा के अनुसार प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवा का आगमन शुरू हो गया है। 19 दिसंबर को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। अगले दो दिनों में राज्य में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। प्रदेश के बस्तर संभाग में तापमान में कमी आएगी। इधर बिलासपुर शहर में बढ़ती ठंड से लोग एक बार फिर गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं. रात में अलाव भी जलने लगा है।
Next Story