छत्तीसगढ़

छठवें राउंड में सुनील सोनी 11286 वोटों से आगे

Nilmani Pal
23 Nov 2024 10:42 AM IST
छठवें राउंड में सुनील सोनी 11286 वोटों से आगे
x

रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। छठवें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। सुनील सोनी 11,286 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा को 23,107 और कांग्रेस को 11,821 वोट मिले हैं। इससे पहले पांचवें राउंड की गिनती में भाजपा को 18578 और कांग्रेस को 10213 वोट मिले थे।

तस्वीर पहले राउंड से ही साफ हो गई है। सुनील सोनी निर्णायक बढ़त की तरफ बढ़ रहे हैं। बिल्कुल टक्कर की स्थिति नहीं दिख रही। हर राउंड में भाजपा आगे है। वहीं आकाश शर्मा एक भी राउंड में आगे नहीं रहे।

भाजपा अगर इस चुनाव को जीत जाती है, तो कांग्रेस के उन चेहरों को जवाब देना मुश्किल हो जाएगा, जिन्हें उपचुनाव लड़ाने की जिम्मेदारी दी गई थी। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज अपने कांधे पर इस चुनाव को अकेले लड़ रहे थे। कांग्रेस के बाकी नेताओं का साथ वैसा नहीं मिला। आकाश शर्मा को टिकट मिलने से पहले प्रमोद दुबे, कन्हैया अग्रवाल भी दावेदारी कर रहे थे। दोनों ने अपने लिए नामांकन फार्म भी खरीद लिया था।

Next Story