छत्तीसगढ़
रायपुर के सालासर बालाजी धाम में 3 बजे होगा सुंदरकांड पाठ
Nil dhankar
6 April 2023 11:46 AM IST

x
रायपुर। प्रदेश भर में आज हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश की राजधानी रायपुर में स्थित सालासर बालाजी मंदिर में भी धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सालासर बालाजी धाम में 3 बजे सुंदरकांड पाठ होगा। इसके बाद शाम को कोलकाता के भजन गायक जय शंकर चौधरी का भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
बता दें कि, हनुमान जन्मोत्सव को देखते हुए पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और सुबह से मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह की आरती से पहले दुग्धाभिषेक करने के बाद बालाजी का विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद सवामनी का भोग चढ़ाया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही विशेष पूजा की जा रही है। दोपहर में होने वाले आयोजनों के बाद शाम को 6 बजे महाआरती होगी।
Next Story





