छत्तीसगढ़

सुंदरानी ने संभाली जिला अध्यक्ष की कुर्सी

Nilmani Pal
9 Oct 2020 11:46 AM IST
सुंदरानी ने संभाली जिला अध्यक्ष की कुर्सी
x
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के पदभार ग्रहण समारोह में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि विपक्ष में रहकर भय में रहने की आवश्यकता नहीं है

रायपुर (जसेरि)। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के पदभार ग्रहण समारोह में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि विपक्ष में रहकर भय में रहने की आवश्यकता नहीं है। पुलिसिया कार्यवाही और जेल,कार्यकर्ता के कंधे में तमगे जैसा होता है।

मूणत ने यहां तक कहा कि राजनीतिक मामलों में जो एफआईआर होते हैं, वे सरकार बदलने पर वापस ले लिए जाते हैं, इसलिए संघर्ष में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। एकात्म परिसर में हुए कार्यक्रम में बृजमोहन और मूणत ने 15 साल की सरकार से पहले संघर्ष के दिनों को याद किया। स्व.अजीत जोगी और अविभाजित मध्यप्रदेश में अर्जुन सिंह की सरकारों के समय पुलिस और कार्यकर्ताओं द्वारा पिटाई की याद दिलाई। साथ ही, यह संदेश दिया कि जो नेता अभी बड़ी जिम्मेदारियों में हैं, उन्होंने काफी संघर्ष किया है, तब वे इस जगह बैठे हैं। सुंदरानी ने युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप में राजनीतिक पारी शुरू की थी। इसके बाद कई पदों पर रहते हुए वे जिलाध्यक्ष की बने हैं। इस दौरान सच्चिदानंद उपासने, नंदे साहू, वर्धमान सुराना, मोती साहू, राजीव अग्रवाल, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने कार्यक्रम के दौरान पूरे समय पीछे बैठे रहे। जब मंच पर बैठे नेताओं को जानकारी हुई तो पूर्व मंत्री बृजमोहन, मूणत और जिलाध्यक्ष सुंदरानी ने भी उन्हें सामने बैठने का आग्रह किया। हालांकि उन्होंने आग्रह को टाल दिया।

Next Story