छत्तीसगढ़
रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के समिट 2025 का हुआ आयोजन
Nil dhankar
22 March 2025 4:44 PM IST

x
रायपुर। रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के समिट 2025 का आयोजन हुआ। जिसमें डिप्टी सीएम अरुण साव शामिल हुए। X में साव ने लिखा, आज रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के समिट (CASA SUMMIT- 2025) में देश के प्रतिष्ठित पत्रकार श्री सौरभ द्विवेदी जी के साथ सम्मिलित हुआ।
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी, मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी हमेशा की तरह उत्साहित और प्रेरित होकर कार्य करेंगे, और सरकार तय समय में ही लक्ष्य को प्राप्त करेगा।
इस समिट में संघ के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय, संदीप अग्रवाल , सदस्य गण एवं परिजन उपस्थित रहे।
Next Story





