छत्तीसगढ़

सीएसएमटी-सांतरागाछी के मध्य एक तरफा 1 ट्रिप के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन

Nilmani Pal
30 April 2026 12:23 PM IST
सीएसएमटी-सांतरागाछी के मध्य एक तरफा 1 ट्रिप के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन
x

रायपुर। ग्रीष्मकालीन भीड़ के दौरान यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से सीएसएमटी-सांतरागाछी के मध्य एक तरफा 01 ट्रिप के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 01145 सीएसएमटी-सांतरागाछी समर स्पेशल ट्रेन पनवेल से दिनाँक 02 मई 2026 को चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों में दिया गया है |

गाडी की समय सारिणी

गाड़ी संख्या 01145 सीएसएमटी-सांतरागाछी समर स्पेशल ट्रेन सीएसएमटी से दिनाँक 02 मई 2026 शनिवार को 11.20 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन गोंदिया आगमन 03.28 बजे, प्रस्थान 03.30 बजे, दुर्ग आगमन 05.40 बजे, प्रस्थान 05.45 बजे, रायपुर आगमन 06.20 बजे, प्रस्थान 06.25 बजे, बिलासपुर आगमन 08.05 बजे, प्रस्थान 08.15 बजे होते हुये 20.30 बजे सांतरागाछी स्टेशन पहुंचेगी |

कोच संरचना

इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 06 जनरल, 10 स्लीपर, 03 एसी-III कोच सहित कुल 21 आई सी एफ कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।

वाणिज्यिक ठहराव

रास्ते में ये समर स्पेशल गाड़ी दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, अकोला, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर, स्टेशनों पर रुकेगी

यात्रियों से आग्रह है कि उक्त स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखकर तदानुसार यात्रा प्रारम्भ करें

Next Story