छत्तीसगढ़

आद्रा जंक्शन से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के मध्य एक फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा

Nilmani Pal
21 April 2026 2:49 PM IST
आद्रा जंक्शन से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के मध्य एक फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा
x

रायपुर। यात्रियों की सुविधा हेतु एक फेरे के लिए गाड़ी संख्या 02830 आद्रा जंक्शन से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के मध्य एक फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।यह ट्रेन दिनांक 21 अप्रैल 2026 को आगरा जंक्शन से 5:00 बजे रवाना होकर 7:00 बजे बोकारो स्टील सिटी, 8:00 बजे मुरी 9:20 बजे रांची, 9:50 बजे हटिया, 13:30 बजे राउरकेला, 15:13 बजे झारसुगुड़ा, 16:20 बजे रायगढ़, 19:00 बिलासपुर, 20 :40 बजे रायपुर, 21:35 बजे दुर्ग, 23:25 बजे गोंदिया, 01:35 बजे नागपुर, 02:45 बजे वर्धा, 04:10 बजे बडनेरा, 05:10 बजे अकोला, 07:10 बजे भुसावल, 09: 50 बजे मनमाड, 10: 55 बजे नासिक रोड, 13:50 बजे कल्याण, 14: 35 बजे दादर सेंट्रल, 15:15 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।

खड़गपुर- पुणे के मध्य 01 फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा

यात्रियों की सुविधा हेतु 01 फेरे के लिए गाड़ी संख्या 02827 खड़गपुर से पुणे के लिए दिनांक 21 अप्रैल 2026 को खड़ग़पुर से 10:00 बजे रवाना होकर टाटानगर चक्रधरपुर, राउरकेला होते हुए 15:58 बजे झारसुगुड़ा, 17.00 बजे रायगढ़, 19.00 बजे बिलासपुर, 20.40 बजे रायपुर, 21.45 बजे दुर्ग, 23:05 बजे गोंदिया, 01.40 बजे नागपुर, बडनेरा, अकोला भुसावल होते हुए अगले दिन पुणे 17:30 बजे पहुंचेगी।इस स्पेशल गाड़ी में 02 एसएलआरडी, 04 सामान्य श्रेणी, 12 स्लीपर, 01 एसी थ्री, 01 एसी टू सहित कुल 20 (ICF) कोच शामिल हैं।

Next Story