छत्तीसगढ़

पालना घर में समर कैम्प शुरू

Nilmani Pal
6 May 2024 10:32 AM GMT
पालना घर में समर कैम्प शुरू
x

महासमुंद। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पालना घर (मोर दाई के कोरा) में सोमवार से 3 से 10 साल तक के बच्चों के लिए समर कैम्प आयोजित किया जा रहा है। समर कैम्प में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास तथा साथ ही मनोरंजन के लिए ड्राइंग व जुंबा डांस जैसे गतिविधियां कराई जा रही है। जो भी पालक अपने बच्चों को पालना घर के समर कैम्प में भेजना चाहते है वे मोबाईल नम्बर 74770-86380 पर सम्पर्क कर सकते हैं। समर कैम्प सुबह 10ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक संचालित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 7 मई को अपने गृह ग्राम बगिया में करेंगे मतदान

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 07 मई को जशपुर जिला स्थित गृह ग्राम बगिया में अपना मतदान करेंगे। इसके लिए वे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से बगिया जाएंगे। श्री साय ने छत्तीसगढ़ की जनता से अधिक से अधिक संख्या में मतदान में शामिल होने की अपील की है। अपने 47 दिन के तूफानी जनसभाओं के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल प्रातः 08ः35 बजे अपने गृह ग्राम बगिया के लिए रवाना होंगे। जहाँ कल वो गांव के प्राथमिक शाला बूथ क्रमांक 49 में सपरिवार मतदान करेंगे। श्री साय कल प्रातः 10ः05 बजे से शाम 04ः10 बजे तक अपने निज निवास बगिया में रहेंगे और क्षेत्र के लोगों के साथ मेल-मुलाकात करेंगे। सायं 04ः15 बजे सीएम साय वापस राजधानी रायपुर के लिए रवाना होंगे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में तीसरे व अंतिम चरण में होने वाले चुनाव के लिए प्रचार थम चुका है। जिसके अंतर्गत बची हुई 7 सीटों में कल 7 मई को वोट डाले जाएंगे। कल दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा।

मुख्यमंत्रीश्री विष्णु देव साय ने 20 मार्च से 05 मई तक प्रदेश के सभी ग्यारह लोकसभा क्षेत्रों का तूफानी चुनावी दौर किया। इस दौरान उन्होंने 75 विधानसभा क्षेत्रों 100 आमसभाओं को संबोधित किया।

Next Story