छत्तीसगढ़
सुकमा पुलिस ने नशे के सौदागरों से जब्त किया 1000 किलो गांजा, 6 गाड़ियां सहित कई आरोपी गिरफ्तार
Deepa Sahu
21 Aug 2021 12:01 AM IST

x
बड़ी खबर
सुकमा। जिले में एसपी सुनील शर्मा ने बैठक लेकर सभी थानों को शख्त निर्देश जारी करते हुए गांजा तस्करों के खिलाफ कड़े कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके चलते महीने भर के अंदर 7 अलग-अलग मामलों में तस्करों के पास से करीब 1000 किलो गांजा जब्त किया गया है.
पुलिस ने बताया कि तस्करों के पास से 6 वाहन जब्त कर 14 अपराधियों को पकड़ा है. सबसे बड़ी कार्रवाई दोरनापाल और तोंगपाल थाने में हुई. जहां 250 और 102 किलो गांजा पिछले चार दिनों में जब्त हुआ है. सबसे अनोखा मामला तोंगपाल में सामने आया. जहां तस्करों ने ऑटो के ऊपर ही केबिन बना रखा था, जिसमें गांजा रखा गया था.
Next Story





