छत्तीसगढ़
सुकमा: मुठभेड़ में ढेर हुआ किशोर उर्फ मासा, एक नक्सली गिरफ्तार
Deepa Sahu
29 Nov 2020 12:07 AM IST

x
छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा के मल्कानगिरी में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सुकमा। छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा के मल्कानगिरी में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने किशोर उर्फ मासा नक्सली को ढेर किया है। वहीं एक नक्सली को जिंदा पकड़ा है। जवानों ने नक्सली के पास से एक एके-47 रायफल बरामद किया है। बता दें कि तीन दिन पहले ओडिशा के मल्कानगिरी में हुए मुठभेड़ में ढेर हुए नक्सली के शव की शिनाख्त किशोर उर्फ मासा के रूप में की है। मृतक नक्सली बस्तर जिले के चांदामेटा का रहने वाला था। वह लंबे समय से नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ था।
मासा ने कई नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है। मुठभेड़ स्थल से जवानों ने एक घायल नक्सली को पकड़ा है। बता दें कि मल्कानगिरी पूरी तरह से नक्सल प्रभावित इलाका है। यहां अक्सर मुठभेड़ की खबरें आती है।
Next Story





