सुकमा ब्रेकिंग: नक्सलियों ने लूटा LPG सिलेंडर, ड्राइवर और हेल्पर को मारपीट कर भगाया

कोंटा: छत्तीसगढ़ में फोर्स को नुकसान पहुंचाने व जवानों के हथियार लूटने वाले नक्सली अब एलपीजी सिलेंडर भी लूटने लगे हैं। सोमवार की शाम धुर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर से भरी पिकअप वाहन को लूट लिया है। नक्सलियों ने पिकअप के ड्राइवर और हेल्पर को मारपीट कर फोर्स के कैंपों तक सिलेंडर नहीं पहुंचाने की चेतावनी देकर छोड़ा है। ड्राइवर और हेल्पर की हालत अभी ठीक है। मामला कोंटा थाना क्षेत्र की है। एसपी सुनील शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सूचना के बाद क्षेत्र में जवानों को सर्चिंग के लिए रवाना किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





