छत्तीसगढ़

आत्महत्या: शिवनाथ नदी में महिला ने दी जान

Nil dhankar
20 Aug 2022 8:48 AM IST
आत्महत्या: शिवनाथ नदी में महिला ने दी जान
x

भिलाई। आदित्य नगर दुर्ग निवासी एक महिला ने शिवनाथ नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला ने महमरा एनीकट से शिवनाथ नदी में छलांग लगाई थी और उसकी लाश जेवरा सिरसा के बेलौदी गांव में मिली। शव मिलने के बाद जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने आगे की जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि आदित्य नगर दुर्ग निवासी सुजाता शर्मा (36) ने महमरा एनीकट से शिवनाथ नदी में छलांग लगा दी थी। वो सुबह से घर से निकली थी। परिवार वालों ने दुर्ग कोतवाली थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी की थी। उसकी लाश बेलौदी के पास से मिली है।

पुलिस की जांच में पता चला है कि मृतका का उसके पति दिलीप शर्मा से विवाद था और वो 10 साल से अपने पति से अलग रही थी। उसका एक बच्चा भी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसने क्यों आत्महत्या की है। जेवरा सिरसा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। परिवार वालों के बयान के बाद ही घटना का कारण पता चल सकेगा।

Next Story