छत्तीसगढ़

बस के नीचे सुसाइड, देखते ही देखते कूद गया युवक

Nilmani Pal
17 Jan 2023 9:21 AM IST
बस के नीचे सुसाइड, देखते ही देखते कूद गया युवक
x
छग

कोंडागांव। जिले में एक युवक के सुसाइड का लाइव वीडियो सामने आया है। आत्महत्या करने के लिए युवक चलती बस के पिछले टायर के नीचे कूद गया। पहिए में दबने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, युवक पारिवारिक कारणों से परेशान था। जिसके चलते उसने आत्महत्या की है। हालांकि, यह मामला 2 दिन पुराना है। लेकिन, सुसाइड की CCTV फुटेज अभी सामने आई है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम बिसनाथ दुग्गा (40) है। जो कोंडागांव जिले के इरागांव का रहने वाला था। कुछ दिन पहले अपने रिश्तेदार के घर कोंडागांव के भेलवापदर आया हुआ था। ऐसा बताया जा रहा है कि, वह पारिवारिक कारणों की वजह से मानसिक रूप से बेहद परेशान था। वहीं 15 जनवरी की दोपहर घर से निकलकर बस स्टैंड पहुंचा। कुछ देर यहां-वहां घूमता रहा। फिर बस स्टैंड में खड़ी एक बस के पास पहुंचा।

बस के चलने का इंतजार करता रहा। जैसे ही बस, स्टैंड से बाहर निकलने के लिए चली युवक अचानक ड्राइवर साइड के पिछले टायर के नीचे आकर लेट गया। हालांकि, बस की रफ्तार धीमी थी। लेकिन, टायर युवक के शरीर पर चढ़ गया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया। यह पूरी घटना बस स्टैंड में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

बस के नीचे सुसाइड, देखते ही देखते कूद गया युवक

Next Story