छत्तीसगढ़

SUPPLY आने पर सुसाइड, दसवीं की छात्रा झूली फंदे पर

Nil dhankar
10 May 2024 5:17 PM IST
SUPPLY आने पर सुसाइड, दसवीं की छात्रा झूली फंदे पर
x
छग न्यूज़

बलरामपुर। जिले के पुरषोत्तमपुर में दसवीं की परीक्षा में 2 विषयों में फेल होने से व्यथित छात्रा ने घर में फांसी लगा ली। रिजल्ट आने के बाद से छात्रा लगातार रो रही थी। परिजनों ने उसे समझाइश भी दी थी, लेकिन सुबह 9 बजे उसने आत्महत्या कर ली। घटना रामानुजगंज थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा शुक्रवार को घोषित परीक्षा परिणाम में रामानुजगंज अंतर्गत पुरषोत्तमपुर निवासी छात्रा रेखा सिंह दो विषयों में पूरक आ गई थी। रेखा सिंह ने 600 नंबर में 316 नंबर प्राप्त किया था। 50 प्रतिशत से अधिक अंक लाने के बावजूद वह गणित और विज्ञान विषयों में पूरक आ गई।

छात्रा के पिता मनोज सिंह ने बताया कि जब दसवीं का रिजल्ट आया तो बेटी टेंशन में थी रोने लगी। दो बहनों और एक भाई में वह सबसे छोटी थी। शनिवार सुबह रेखा अपनी बड़ी बहन के साथ थी। जब बड़ी बहन खाना बनाने में व्यस्त हुई तो रेखा सिंह दूसरे कमरे में चली गई और उसने फांसी लगा ली।

Next Story