छत्तीसगढ़

पढ़ाई की टेंशन में सुसाइड, रेलवे ट्रैक पर लेट गया छात्र

Nil dhankar
17 April 2023 4:58 PM IST
पढ़ाई की टेंशन में सुसाइड, रेलवे ट्रैक पर लेट गया छात्र
x
छग

कोरबा। कोरबा में एक छात्र ने पढ़ाई की टेंशन के चलते सुसाइड कर लिया है। वो इंजीनियर बनना चाहता था। इसके लिए JEE की तैयारी कर रहा था। मगर कुछ महीनों से वह काफी परेशान रहने लग गया था। इस वजह से उसके परिजनों ने भी खूब समझाया था। फिर भी वह टेंशन में ही रहता था। स्टूडेंट ने ट्रैक पर गर्दन रखकर लेट गया था। जिससे उसका धड़ सिर से अलग हो गया। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

रामसागर पारा निवासी अमन भार्गव(19) ने पिछले साल ही 12वीं पास किया था। इसके बाद से वह ड्रॉप लेकर परीक्षा की तैयारी में जुटा था। लेकिन कुछ महीनों से वह परीक्षा और पढ़ाई को लेकर बहुत तनाव ले रहा था। उसके परिजन बार बार उसे समझाते थे, पर वह हमेशा गुमसुम रहता था। इस बीच रविवार सुबह अमन घर से निकला था। फिर उसका देर शाम तक कुछ पता नहीं चला। वहीं पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक का शव कुसमुंडा खदान के अंदर साइलो वन रेल पटरी पर पड़ा है। जिसके बाद पुलिस ने युवक की पहचान अमन के रूप में की थी।

Next Story