छत्तीसगढ़

नदी में सुसाइड, आज प्रेमी जोड़े का मिला शव

Nil dhankar
25 Sept 2023 3:46 PM IST
नदी में सुसाइड, आज प्रेमी जोड़े का मिला शव
x
छग

भाटापारा। जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने नदी में छलांग लगाकर मौत को गले लगा लिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची NDRF टीम दो दिनों से रेस्क्यू कर रही थी। जिसके बाद आज दोनों के शव को बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला सिमगा थाना के लिमतरा का है। दरअसल, प्रेमी जोड़े शनिवार को नांदघाट पुल से छलांग लगाई थी। दो दिनों से NDRF टीम दोनों की तलाश कर रही थी। जिसके बाद आज दोनों के शव को बरामद करके पीएम के लिए भेज दिया है। फिल हाल प्रेमी जोड़े ने किस वजह से ये खौफनाक कदम उठाया है। इस बाद की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है।

Next Story