छत्तीसगढ़

आंगन में सुसाइड, फंदे पर मिली महिला की लाश

Nil dhankar
16 May 2024 10:56 AM IST
आंगन में सुसाइड, फंदे पर मिली महिला की लाश
x
छग

कोरबा। कोरबा में एक महिला अपने ही घर में फांसी पर लटकती हुई मिली। परिजनों की माने तो महिला बीमारी से परेशान थी, जिसके चलते उसने आत्महत्या की है। फिलहाल महिला ने किन कारणों से आत्महत्या की है या महिला की हत्या हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह मामला उरगा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रीवापार का है।

जानकारी के मुताबिक महिला कमलाबाई पटेल का शव उसके ही घर पर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया है। परिजनों की कहना है कि घर पर पति-पत्नी थे। बाकी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। पति किसी काम से घर के बाड़ी में था, जब घर के अंदर आया तो देखा कि बरामदे के म्यार में उसकी पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।

परिजनों का कहना है कि महिला 5 सालों से बीमारी से परेशान थ। उसका इलाज अलग-अलग जगह पर चल रहा था। जब से वह बीमार थी हमेशा परेशान रहा करती थी। गुमसुम और चुपचाप रहती थी और जरा-जरा सी बात पर गुस्सा हो जाया करती थी। अभी भी उसका इलाज चल रहा था। महिला ने कब कैसे और किन परिस्थितियों में यह घातक कदम उठाया उन्हें भी नहीं पता।

Next Story