छत्तीसगढ़

बाउंड्रीवाल में सुसाइड, गमछे को बनाया मौत का औजार

Nil dhankar
2 April 2023 2:39 PM IST
बाउंड्रीवाल में सुसाइड, गमछे को बनाया मौत का औजार
x
छग

कोरबा. कोरबा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत चिमनी भट्ठा बस्ती में एक युवक की लाश घने झाड़ियों के बीच मिली. मृतक के गले और अहाते के दूसरे छोर में झाड़ियों से गमछा बंधा है. जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मृतक का शिनाख्त करने में जुटी हुई है.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, तो कोई संदिग्ध सामान हाथ नहीं लगा. मृतक के गले में गमछे का एक छोर बंधा था तो दूर छोर झाड़ियों से बंधा था. पुलिस मृतक का शिनाख्त करने आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश पूछताछ की, लेकिन बस्ती वासियों ने मृतक को पहचानने से इंकार कर दिया.


Next Story