छत्तीसगढ़

ऑटो में सुसाइड, चालक ने दे दी जान

Nil dhankar
14 July 2022 1:49 PM IST
ऑटो में सुसाइड, चालक ने दे दी जान
x
छग

भिलाई। एक आटो चालक ने अपने आटो के अंदर ही रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। दोपहर में लोगों ने उसकी लाश को आटो के भीतर देखा और पुलिस को जानकारी दी। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान खुर्सीपार निवासी एम कांता राव (45) के रूप में की गई है। मृतक आटो चलाने का काम करता था। उसने पुराना दीनदयाल कालोनी के सामने जुनवानी में झाड़ियों के पास अपने आटो में फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक मृतक के घर में कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था।

Next Story