छत्तीसगढ़

खुदकुशी: नदी किनारे पति-पत्नी ने दी जान

Nil dhankar
6 Jun 2022 12:24 PM IST
खुदकुशी: नदी किनारे पति-पत्नी ने दी जान
x
जांच जारी

कोरबा। कोरबा चौकी क्षेत्र से खुदकुशी का मामला सामने आया है. जहां नदी किनारे पति-पत्नी की लाश मिली है. जिसके बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. दोनों का शव नदी किनारे एक पेड़ पर एक ही फांसी के फंदे पर लटका मिला है.

पूरा मामला कोरबी चौकी अंतर्गत मिसिया गांव का है. जानकारी के मुताबिक मृतक 20 वर्षीय संतराम धनवार और मृतिका 24 वर्षीय करिश्मा धनवार मिसिया निवासी हैं. बताया जा रहा है कि करिश्मा धनवार ने दो साल पहले पति को छोड़कर देवर से की शादी थी. पति पत्नी शादी के बाद बिलासपुर में मजदूरी करते थे. वहां से लौटने के बाद दोनों ने घातक कदम उठाया.

Next Story