छत्तीसगढ़

सुसाइड केस: ऑक्सीजन सिलेंडर से लैस जवान नदी में उतरे, छात्र की तलाश जारी

Nil dhankar
23 July 2022 3:12 PM IST
सुसाइड केस: ऑक्सीजन सिलेंडर से लैस जवान नदी में उतरे, छात्र की तलाश जारी
x

बलौदाबाजार-भाटापारा। CBSE 12 वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम आते ही शुक्रवार की दोपहर फेल होने पर एक छात्र ने सेमरिया घाट पर शिवनाथ नदी में छलांग लगा दी। शनिवार दोपहर तक भी उस छात्र का पता नहीं चल पाया है।

उल्लेखनीय है कि भाटापारा ग्रामीण थाना अंतर्गत ग्राम सेमरिया के पास शिवनाथ नदी पुल से कल एक छात्र अपने मोटर साइकिल से उतर कर पुल के ऊपर से बहती नदी में छलांग लगा दिया था। इस घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर स्थानीय नाविक एवं नगर सैनिकों के गोताखोरों की सहायता से उक्त बालक का रेस्क्यू प्रारंभ कर दिया गया था। पर पूरे 24 घंटे बीत जाने के बाद भी लापता छात्र का अभी तक कोई पता नहीं चला है। वहीं छात्र कुशल के परिजन चिंतित हैं।

लापता छात्र को ढूंढने राज्य आपदा मोचन की टीम अपने गोताखोरों की मदद से जुटी हुई है। टीम में ऑक्सीजन सिलेंडर से लैस गोताखोर अब नदी की तलहटी में जाकर खोजबीन करेंगे। तलाशी अभियान को देखने के लिए हजारों की संख्या में आस पास के गांवों के लोग जुट गए हैं। जिन्हें नदी से दूर रखने की कोशिश की जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस के तमाम आलाधिकारी मौजूद हैं।

Next Story