छत्तीसगढ़
कलेक्ट्रेट में सुसाइड की कोशिश, युवक ने पिया चूहा मारने की दवा
Nil dhankar
22 April 2022 3:51 PM IST

x
CG NEWS
रायगढ़। रायगढ़ कलेक्ट्रेट में एक युवक ने चूहा मारने का जहर पी लिया। इसके बाद युवक जमीन पर गिर पड़ा और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। कलेक्ट्रेट में युवक को खुदकुशी करते देख हड़कंप मच गया। आनन-फानन में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि चाचा से जमीन विवाद के चलते युवक ने ऐसा कदम उठाया है।
दरअसल, गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक युवक कलेक्ट्रेट पहुंचा। उसने जेब से चूहा मारने की दवाई निकाली और देखते ही देखते पी गया। पहले तो लोग उसे पागल समझते रहे, लेकिन जब उसके मुंह से झाग निकलने लगा तो वहां मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम और डायल -112 को सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस कलेक्ट्रेट पहुंच गई और युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत ठीक है।
Next Story





