छत्तीसगढ़

एसडीएम ऑफिस में सुसाइड की कोशिश, युवक ने खाया जहर

Nil dhankar
11 Aug 2023 3:12 PM IST
एसडीएम ऑफिस में सुसाइड की कोशिश, युवक ने खाया जहर
x
छग

गरियाबंद। जिला मुख्यालय के एसडीएम कार्यालय में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पेशी में आए एक युवक ने पेशी के दौरान जहर खा लिया और मौके से भाग गया. घटना की भनक लगते ही प्रशासन ने तत्काल युवक की खोजबीन शुरू की. इस दौरान पुलिस ने युवक को तिरंगा चौक के पास धर दबोचा और तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई.

डॉक्टरों ने बताया कि युवक ने जहरीला पदार्थ खाया हुआ है. उसका इलाज किया जा रहा है. फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम भूपेंद्र साहू थाना प्रभारी राकेश मिश्रा और अन्य अधिकारीगण भी जिला अस्पताल पहुंचे. मामले के बारे में पूछने पर एसडीएम भूपेंद्र साहू ने कहा कि अभी घटना के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया जा सकता.

Next Story