
x
दुर्ग. दुर्ग के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने पाटन और उतई थाने का औचक निरीक्षण किया। अचानक एसपी को पहुंचा देख थाने में हड़कंप मच गया। एसपी ने दोनों थानों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विवेचकों से अपराधों की विवेचना करने के तरीकों के बारे में जानकारी मांगी। अपराध से जुड़े दस्तावेजों को देखा। दोनों ही थानों में दस्तावेजों काफी अच्छे से रखा गया था। इसकी एसपी ने तारीफ भी की।
दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव सोमवार दोपहर अचानक ही पाटन और थाना उतई पहुंच गए। उन्हें देख पूरा थाना स्टाफ हड़बड़ा गया। इसके बाद उन्होंने टीआई के साथ एक-एक स्टाफ का परिचय लिया। थाना परिसर का भ्रमण कर अवलोकन किया। थाना स्टाफ से चर्चा कर उनकी समस्याओं को जानने की भी कोशिश की।
Next Story





