छत्तीसगढ़

अचानक रेणु जोगी की तबीयत बिगड़ी, अमित जोगी बोले- मई का महीना ही मेरे परिवार के लिए अपशकुन है

jantaserishta.com
14 May 2023 11:03 PM IST
अचानक रेणु जोगी की तबीयत बिगड़ी, अमित जोगी बोले- मई का महीना ही मेरे परिवार के लिए अपशकुन है
x

फाइल फोटो

रायपुर. जेसीसीजे के अध्यक्ष अमित जोगी की मां रेणु जोगी की तबीयत बिगड़ गई है. अमित जोगी ने ट्वीट कर कहा, मई का महीना ही मेरे परिवार के लिए अपशकुन है. आज अचानक मम्मी की तबीयत बिगड़ी. उन्हें डॉ पंकज उमर और अतुल सिंघानिया की निगरानी में रायपुर के नारायणा अस्पताल शिफ्ट किया गया. मैं पापा की समाधि को अंतिम रूप देने गौरेला आया था, किंतु अभी खबर लगते ही रायपुर के लिए रवाना हो रहा हूं.
कल का पामगढ़ और जैजैपुर में सदस्यता महाअभियान का कार्यक्रम मेरे स्थान पर मेरी पत्नी डॉ ऋचा जोगी पूर्ण करेंगी. मम्मी डॉ श्रीमती रेणु जोगी के स्वास्थ लाभ के लिए आप प्रार्थना अवश्य करें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story