छत्तीसगढ़
वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक फुलजेन्स पन्ना का आकस्मिक निधन,CM साय ने जताया शोक
Shantanu Roy
1 Nov 2025 11:15 PM IST

x
छग
New Raipur. नया रायपुर। राजधानी नया रायपुर से एक दुखद समाचार सामने आया है, जहां वी.वी.आई.पी ड्यूटी के दौरान पुलिस विभाग में पदस्थ प्रधान आरक्षक फुलजेन्स पन्ना का आकस्मिक निधन हो गया। इस घटना की खबर लगते ही पूरे पुलिस विभाग और प्रशासनिक तंत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सूत्रों के अनुसार, शनिवार को वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान अचानक फुलजेन्स पन्ना की तबीयत बिगड़ गई। ड्यूटी पर मौजूद अन्य अधिकारियों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
माना जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। फुलजेन्स पन्ना एक समर्पित और अनुशासित अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। वे लंबे समय से रायपुर पुलिस में सेवा दे रहे थे और अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा सजग रहते थे। उनके निधन से न केवल पुलिस विभाग बल्कि उन्हें जानने वाले सभी लोग स्तब्ध हैं। इस दुखद घटना पर राज्य सरकार और पुलिस अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि फुलजेन्स पन्ना का जाना पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





