छत्तीसगढ़
बेजुबानों के साथ ऐसा सलूक? 6 पिल्लों को मारने का आरोप, शिकायत दर्ज
jantaserishta.com
15 Nov 2026 12:38 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
अंबिकापुर: शहर में बेजुबान जानवरों के साथ कथित क्रूरता का मामला सामने आने के बाद पशु प्रेमियों में नाराजगी है। पंजाब गार्डन के पीछे छह मासूम पिल्लों को बेरहमी से मारकर बोरी में भरने का आरोप लगाया गया है। घटना से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ बच्चे कथित तौर पर पिल्लों को बोरी में डालते दिखाई दे रहे हैं। मामले में बेजुबान डॉग शेल्टर ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 13 नवंबर की शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। पंजाब गार्डन के पीछे हुई इस घटना को लेकर सामने आए CCTV फुटेज में कुछ बच्चे पिल्लों को बोरी में भरते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि इस दौरान छह पिल्लों के साथ बेरहमी की गई। हालांकि, घटना की पूरी परिस्थितियों और पिल्लों की मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद बेजुबान डॉग शेल्टर के संस्थापक सुधांशु शर्मा ने गांधीनगर थाने में लिखित शिकायत सौंपी है। उन्होंने पुलिस से घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच करने, घटना में शामिल लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि बेजुबान जानवर भी दर्द और तकलीफ महसूस करते हैं। उनके साथ इस तरह का व्यवहार बेहद अमानवीय है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





