छत्तीसगढ़

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसे शिविर जरूरी: सांसद

Shantanu Roy
7 March 2025 10:40 PM IST
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसे शिविर जरूरी: सांसद
x
छग
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजनांतर्गत जिले के दिव्यांगजनों तथा वरिष्ठजनों हेतु भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम जबलपुर द्वारा निर्मित सहायक उपकरणों, कैलीपर्स व कृत्रिम अंग उपकरण प्रदाय करने के लिए सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में आज शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजन तथा वरिष्ठजन हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरण कर लाभांवित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा कमलेश जांगड़े ने कहा कि शासन के निर्देशन में संभाग अंतर्गत विभिन्न जिलो में दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण किया जा रहा है। केंद्र और राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं द्वारा हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार लगातार किसानों, युवाओं, महिलाओं, दिव्यांगजनों तथा वरिष्ठजनों सहित सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिविर आयोजित करना जरूरी है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष रेखा देवा गढेवाल ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में मोटराईज्ड ट्रायसायकल, ट्रायसायकल, बैसाखी, कैलिपर्स, छड़ी कृत्रिम अंग, श्रवणयंत्र, बै्रलकीट, रोलेटर चाईल्ड, व्हीलचेयर, वाकर हितग्राहियों को प्रदाय किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, उप संचालक पंचायत अभिमन्यु साहू, समाज कल्याण उप संचालक बी एन बैक सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, विभिन्न दिव्यांगजन व वरिष्ठजन हितग्राही तथा समाज कल्याण विभाग सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Next Story