
x
छग
Bilaspur बिलासपुर: छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में डॉक्टरों ने चापड़ हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की सफल सर्जरी कर उसकी जान बचा ली। तखतपुर निवासी 45 वर्षीय उषा दिवाकर पर 6 अप्रैल को हमला हुआ था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में सामने आया कि महिला के दाहिने फेफड़े के बाहर संक्रमण के कारण पस (मवाद) जमा हो गया था, जिससे उन्हें सांस लेने में गंभीर दिक्कत हो रही थी। स्थिति लगातार बिगड़ने पर डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन का निर्णय लिया।
जनरल सर्जरी विभाग की टीम ने विभागाध्यक्ष डॉ. ओपी राय के नेतृत्व में जटिल सर्जरी की। इस दौरान फेफड़े के आसपास जमा पस को निकाला गया और संक्रमित हिस्से का इलाज किया गया। एनेस्थीसिया विभाग की टीम ने भी ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई। ऑपरेशन के बाद मरीज को आईसीयू में करीब 15 दिन तक वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। लगातार निगरानी और इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ और अब वह पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुकी हैं। अस्पताल प्रशासन ने इस सफलता को टीमवर्क और समय पर इलाज का परिणाम बताया है। अधिकारियों ने कहा कि सिम्स में जटिल सर्जरी और आपातकालीन सेवाएं लगातार बेहतर हो रही हैं।
Next Story





